औरैया, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के भौंतापुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मकान का लेंटर शटरिंग खोलते ही भरभराकर ढह गया। गृहस्वामी ने निर्माण सामग्री में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दुकानदार पर नकली सीमेंट देने का आरोप लगाया है, जबकि दुकानदार ने आरोपों को निराधार बताया है। भौंतापुर निवासी रजनीकांत कुशवाहा ने बताया कि उसके घर के एक हिस्से पर लेंटर नहीं पड़ा था। करीब 15 दिन पूर्व उसने मुरादगंज स्थित मोहम्मद कासिम की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सीमेंट, मोरंग समेत अन्य सामग्री खरीदी थी और लेंटर डलवाया था। रविवार को जब कारीगरों ने शटरिंग खोलनी शुरू की, उसी दौरान पूरा लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति नीचे नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रजनीकांत का आरोप है कि दुकानदार ने उसे नकली या घटिया गुणवत्ता का सीमेंट दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.