मैनपुरी, फरवरी 11 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीकापुर में बुधवार की सुबह लैंटर खोलते समय मलबा नीचे आ गिरा और मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ जब तक मलबा हटाकर अधेड़ को बाहर निकाल पाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना बुधवार सुबह की है। ग्राम बीकापुर निवासी पन्नालाल ने मकान के जीने का लेंटर डलवाया था। बुधवार की सुबह मकबूलपुर निवासी मजदूर अलंकार पुत्र रघुवीर लैंटर की शटरिंग खोल रहा था।। तभी शटरिंग सहित लैंटर नीचे आ गिरा और अलंकार मलबे में दब गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब तक मलबा हटाकर अलंकार को बाहर निकाला जाता, तब तक देर हो चुकी थी। मलबे में दबकर अलंकार की मौत हो गई। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर मिली तो करौल...