फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- थाना नारखी क्षेत्र ने शटरिंग लगाते समय विद्युत करंट लगने से एक श्रमिक अचेत हो गया। सरकारी ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरऊआ निवासी 22 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामपाल शटरिंग डालने का काम करता था। वह रोजाना की तरह मंगलवार को थाना नारखी के गांव बछगांव में शटरिंग डाल रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बेहोश होकर गिर पड़ा। पता चलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की हालत देख परिजन घबरा गए। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह लोग रोने लगे। चिकित्साकर्मियों ने शव पोस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.