मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। उत्तर बिहार के कई जिलों में शटर काटकर दुकान व गोदाम में चोरी करने वाले गैंग के दो शातिरों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। 10 साल से फरार चल रहे दोनों आरोपितों पर कुढ़नी थाने की पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की। कुढ़नी थानेदार पुनीत कुमार ने बताया कि वैशाली जिले के लालगंज और करताहां थाना इलाके के शातिर उमेश राय और गौतम कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस ने ढोल पिटवाकर दोनों को हाजिर होने को लेकर कोर्ट से जारी आदेश भी पढ़कर सुनाया। साथ ही चेतावनी दी गई कि एक माह के अंदर सरेंडर नहीं करने पर घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.