बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती। आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्यों में अभी भी 11 केवी व एलटी के छह फीडर का कार्य अधूरा है। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि शटडाउन नहीं मिलने व कुछ जगहों पर विवाद के कारण काम अधूरा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार वितरण खंड सदर के विद्युत उपकेंद्र बड़ेबन अंतर्गत मूड़घाट 11 केवी फीडर का 8.56 कॉलम किलोमीटर तार व पोल बदले जाने हैं। इसमें से 7.9 कॉलम किलोमीटर का कार्य हुआ है। 46 पोल की जगह 29 बदले जा चुके हैं। शेष पुरानी लाइन के सहारे फीडर का संचालन किया जा रहा है। सदर खंड के उपकेंद्र गिदही अंतर्गत गिदही कॉलोनी फीडर में 0.94 कॉलम किलोमीटर कार्य के सापेक्ष 0.84 कॉलम किलोमीटर कार्य हुआ है। उपकेंद्र ओल्ड बस्ती के नई बस्ती फीडर पर 12.83 कॉलम किलोमीटर के सापेक्ष 11 कॉलम कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.