फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर्व में पारंपरिक विवाह की भांति प्रभु भोलेनाथ का विवाह की रश्में निभाई जा रही है। शगुन की हल्दी के बाद मेहंदी की महक और बन्ना बन्नी गीतों से वैवाहिक वातावरण छाया है। शिवालयों से लेकर मोहल्लो और घरों में प्रभु के विवाद ही खुशियां बनी है। शिव बारात के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ा है। शहर के तांबेश्वर मंदिर से लेकर सिद्धपीठ में महाशिवरात्रि पर्व की धूम दिखाई देने लगी है। शिवालयों से लेकर मोहल्लों और घरों में भी पारंपरिक विवाह की भांति रश्में रिवाज निभाई जा रही है। गणेश पूजन के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रमों के तहत शगुन की हल्दी के बाद मेहंदी की खुशबू से वातावरण वैवाहिक हो उठा। जहां भक्ति गीतों के साथ बन्ना बन्नी के गीतों के बीच भक्त जमकर झूमते नजर आए। सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी मेहं...