संवाददाता, जनवरी 15 -- उन्नाव में ई-रिक्शा चोरी के मामले में जेल से बाहर आए युवक ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद अपने गले में रस्सी का फंदा डालकर छत से कूद गया। फंदा लगने से उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि मंगलवार पूरी रात दोनों लड़ते-झगड़ते रहे। नौनिहालगंज मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय संजय छह महीने पहले ई-रिक्शा चोरी के मामले में कानपुर से जेल गया था। तीन महीने वह जेल में रहा। कुछ ही दिन पहले वह छूटा था। आसपास के लोगों ने बताया कि घर आने के बाद पत्नी वंदना के साथ उसका बर्ताव ठीक नहीं था। वह उसके चरित्र पर शक करता था। शराब के नशे में आएदिन दोनों में विवाद होता था। मंगलवार पूरी रात दोनों लड़ते-झगड़ते रहे। यह भी पढ़ें- यूपी में अब बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.