आगरा, जनवरी 7 -- थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नयाबांस में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी रायफल व एक खोखा कारतूस घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया है। हत्यारोपी के अनुसार उसने शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार को थाना अछनेरा में शिवराज सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी रूअर गुमान की हवेली (अम्बाह) द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी भतीजी संजू देवी (42) वर्ष की उसके पति खमान सिंह ने राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी खमान सिंह को तुरकिया नहर से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल व एक कारतूस के खोखे को घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/27 आयुध अधिनियम की...