धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद। मकर संक्रांति पर शक्ति समर्पण फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को बेकारबांध के पास साईं मंदिर में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। संस्था की ओर से चूड़ा, दही, तिलकुट व तिल से बनी सामग्री भी जरूरतमंद को बांटी गई। सभी भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था की मधु सिन्हा, संतोषी आनंद, संगीता सिन्हा, मीनू साहू, संगीता सिंह, वीणा वर्मा, संगीता वर्मा, उषा शर्मा, सुनीता सिन्हा, उषा मिश्रा, मुन्नी देवी, अर्चना झा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.