धनबाद, जनवरी 1 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। शक्ति मंदिर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के सातवें दिन जहां दिन में सुंदरकांड का पाठ हुआ, वहीं पूरी रात भक्त भजनों की अमृतवर्षा में ओत-प्रोत हुए। सातवें दिन बुधवार को हनुमाल चालीसा के दो लाख दस हजार पाठ पूरे हुए। दोपहर में अयोध्या से पधारे दिलीप दास त्यागी ने श्रीराम की कथा सुनाई। सुबह व शाम की आरती मुख्य यजमान दुर्गा देवी व प्रदीप अग्रवाल ने की। सुबह में सवामणी का भोग बाघमारा के पुरुषोत्तम हेलीवाल व उनके परिवारजनों की ओर से लगाया गया। अनुष्ठान के बीच श्री देवसर माता का मंगलपाठ हुआ। 500 से अधिक सुहागिन महिलाओं ने पाठ किया। मंगलपाठ में मुख्य यजमान बासुदेव अग्रवाल व कमलेश देवी रहे। संध्या सात बजे से भजन की अमृत वर्षा में डुबकी लगाते हुए श्रद्धालु नए साल में प्रवेश किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.