धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, वरीय संवाददाता श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी के आजीवन सदस्यों की बैठक गुरुवार को शक्ति मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा ने की । निर्णय लिया गया कि 15 से 20 फरवरी तक शक्ति मंदिर का 29 वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि से महोत्सव की शुरुआत हो रही है। 19 फरवरी गुरुवार को प्रभात फेरी समय निकाली जाएगी। जो सुबह 5.05 बजे मंदिर से प्रस्थान कर जोड़ाफाटक ,धनसार, धोवाटांड , बैंक मोड़, पानी टंकी, तेतुलतल्ला, गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आएगी। जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि 20 को शक्ति मंदिर में भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। पूजन में पंडित रमेश त्रिपाठी एवं पंडित बद्रीनाथ पांडेय की टीम शामिल होगी।...