कौशाम्बी, अक्टूबर 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। दीपों के पर्व दीपावली पर सोमवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा। मां शीतला के दर्शन व गंगा स्नान के लिए तड़के ही दूर-दराज के जनपदों एवं क्षेत्रीय गांवों से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने कड़ा धाम के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट सहित विभिन्न घाटों पर पवित्र गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मां शीतला देवी मंदिर पहुंचे। वहां दीप जलाकर, फूल-माला अर्पित कर, विधि-विधान से आरती-पूजन किया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जय मां शीतला के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तों ने माता के चरणों में माथा टेककर अपने जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्यता की कामना की। मां शीतला के दरबार में श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.