जहानाबाद, अप्रैल 29 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था बाजार स्थित गायत्री नगर में नव निर्मित गायत्री शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा व 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। सुबह सात बजे से ही मंदिर प्रांगण में बने यज्ञ पंडाल में काफ़ी संख्या में नर नारी उमड़ पड़े। कलश यात्रा कुर्था के विभिन्न मार्गो से भ्रमण के पश्चात सूर्य मंदिर प्रांगण में में पहुंचा जहाँ सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी को शरबत पिलाकर स्वागत किया। जगह जगह स्वागत में तोरण द्वारा बनाया गया था। कुर्था महावीर मंदिर के पास कलश यात्रा पहुँचते ही शीतल जल, शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। राणा नगर स्थिति शिव मंदिर तक पहुंचने के बाद पुन: गायत्री मंदिर कलश यात्रा गायत्री मंदिर पहुंची। इस संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ के संयोजक डॉ राम विनय सिंह ने बताया की शांति कुंज हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.