बलिया, फरवरी 5 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी अनिल तिवारी के पुत्र शक्ति ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शक्ति ने प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान कुंज एकेडमी (बंशी बाजार) एवं सेंट जेवियर्स स्कूल (धरहरा-बलिया) से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज से स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की। वहां वे छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे। उच्च शिक्षा के क्रम में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि (एलएलबी) की डिग्री हासिल की और वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। शक्ति तिवारी ने कहा कि परिवार का निरंतर सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित परिश्रम ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...