सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर जोगिया में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान की जानकारी प्रशिक्षु सीओ रोहिनी यादव व थानाध्यक्ष मीरा चौहान के नेतृत्व में दी गई। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कानून और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। एसआई कपिल मुनि यादव और कांस्टेबिल प्रदीप कुमार उपाध्याय ने 1090 विमेन पावर हेल्पलान, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...