मुंगेर, सितम्बर 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महालया आज है। मां दुर्गा का आहवान कर कल से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। पहले दिन कलश स्थापना कर मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। गर्भगृह में अभी भी करीब डेढ़ फीट बाढ़ का पानी रहने से सुरक्षा को लेकर मुख्य गेट करीब 15 दिनों से बंद है। भक्त मंदिर से पानी निकलने तक मुख्य गेट पर ही पूजा करेंगे। शक्तिपीठ चंडिका स्थान प्रमुख शक्तिपीठों में एक है। यहां मां की बाईं नेत्र की पूजा होती है। चंडिका स्थान के पुजारी नंदन बाबा ने बताया कि गर्भगृह एवं इसके बाहर अब भी पानी है। पानी निकलते ही मंदिर की सफाई कराकर भक्तों के लिए मुख्य गेट खोल दिया जाएगा। इधर दुर्गापूजा को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है। पूजा सामग्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.