कौशाम्बी, फरवरी 1 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार भोर चार बजे से ही धाम क्षेत्र के कुबरी गंगा घाट, हनुमान घाट, कालेश्वर घाट एवं संदीपन घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने वालों का तांता लग गया। स्नान के बाद जयकारा लगाते हुए पहुंचे भक्तों ने मां शीतला की दरबार में माथा टेका। माघी पूर्णिमा के मौके पर रविवार को कड़ा धाम के विभिन्न गंगा घाटों पर भोर से ही प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, फतेहपुर समेत दर्जनों जनपदों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना व आरती कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गंगा तट पर ब्राह्मणों व पुरो...