जहानाबाद, मई 14 -- रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार शकूराबाद को नगर पंचायत बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने सप्तदेव सूर्य मंदिर रघुनाथगंज के प्रांगण में बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने नगर पंचायत बनाने की मांग करते हुए कहा कि जहानाबाद जिला में मखदुमपुर ,घोषी एवं काको को नगर पंचायत बनाया जा चुका है। अगर शकूराबाद भी नगर पंचायत बन जाता है तो इसका चहुमुखी विकास होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा से मिलकर शकूराबाद को नगर पंचायत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख राजेश्वर प्रसाद, भाजपा जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ,व्यवसायी अजय कुमार, जदयू प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार संजय कुमार रामाश्रय प्रसाद, अन्नू कुमार, शंभू प्रसाद , पूर्व...