सराईकेला, फरवरी 6 -- सरायकेला, सवांददाता । आगामी नगर चुनावों को लेकर आदित्यपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गणेश महाली की पत्नी और निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला महाली ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शकुंतला महाली ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह झामुमो के अधिकृत प्रत्याशी डब्बा सोरेन को अपना पूर्ण समर्थन देंगी। प्रत्याशी डब्बा सोरेन ने शकुंतला महाली के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'शकुंतला जी के समर्थन से हमारी ताकत दोगुनी हो गई है। यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे झामुमो परिवार की होगी' ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...