अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा, संवाददाता। सदर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शकील अहमद ने 10 मतों से जीत दर्ज की। मंगलवार को तहसील परिसर स्थित बार रुम में कड़ी निगरानी के बीच मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह, पुष्कर लाल गुप्ता, गौरव शर्मा, अभिनव सक्सैना, मंजीत सिंह ने मतों की गिनती की। अध्यक्ष पद पर शकील अहमद एडवोकेट ने 100 मत हासिल किए। प्रमोद कुमार भटनागर को 90 अधिवक्ताओं का समर्थन मिला। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन सिंह एडवोकेट ने 98 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इरफान एडवोकेट को 91 मत मिले। गौरतलब है कि सोमवार को संपन्न कराए गए चुनाव में 190 बार सदस्यों ने मतदान किया था। इन दो पदों के अलावा बार एसोसिएशन के बाकी पदों पर चुनाव निर्विरोध हो गया था। जिसमें संजीव कुमार महासचिव, इंतेखाब नासिर व जयविंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काश...