मुरादाबाद, जनवरी 28 -- कांठ स्योहारा -जसपुर मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन करने वाली बस यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव हुआ, जिसमें शईक पठान अध्यक्ष और विकास कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बाक़ी अन्य सभी पदों पर पदाधिकारी पूर्ववत रहेंगे। नगर के बाबू रामपाल द्वार स्थित कांठ स्योहारा जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के कार्यालय पर बुधवार को यह निर्णय लिया गया कि भाजपा उपाध्यक्ष शईक पठान अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए हैं जबकि विकास चौहान कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। बाकी सभी पदाधिकारी पूर्ववत रहेंगे । इस दौरान महावीर सिंह राणा,विपुल कुमार गहलौत, अजय प्रताप ,मुशाहिद चौधरी, शमशाद भाई,आलम खान, राजवान अंसारी, चांद खां,सलमान खान,कय्यूम कुरैशी, खालिक खान,सलीम खान,महिपाल पाल सिंह,मनी चौहान,महेंद्र सिंह आदि बस माल...