गढ़वा, मार्च 23 -- डंडई। झामुमो नेता शंभू राम के शनिवार को प्रखंड के डंडई गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। शंभू को जिलाध्यक्ष के तौर पर नामित कर केंद्रीय कमेटी को भेजा गया है। यहां पहुंचने पर उन्होंने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार का भी इलाज होगा। मौके पर चंद्रशेखर प्रसाद, दीनानाथ पांडेय, राजेश मेहता, मनिरुद्दीन अंसारी, संदेश राम, चंदन गुप्ता, सनी कुमार, मूंगा लाल भारती, नकछेदी कांत राम, अनिल प्रसाद गुड्डू, सुभाष मेहता, महेश्वर राम, धनंजय राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...