कुशीनगर, जनवरी 30 -- पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मंत्री डॉ संजय निषाद के काफिले पर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर रहे शंभू निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। गुरुवार को गोरखपुर से उसका शव लेकर खुद निषाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमित निषाद मृतक के गांव परसा उर्फ सिरसिया पहुंचे। वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गयी। निषाद पार्टी के नेता ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरी संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को तमकुही राज से लौटते समय कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के स्वागत में जेसीबी पर चढ़कर चार कार्यकर्ता पुष्प वर्षा कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की ठोकर से जेसीबी पलट गयी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉ संजय निषाद ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। शम्भू निषाद (55) निवासी परसा उर्फ सिरसिया की गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.