बांका, जून 15 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में मत्स्य विभाग के कुल 67 तालाबों में भीषण गर्मी की वजह से मछलियां छटपटा कर मर रही है। जिससे मत्स्य पालकों की चिंता बढ़ने लगी है। मत्स्य पालकों ने बताया कि तालाबों में पानी की कमी एवं बेतहाशा गर्मी व आक्सीजन की कमी से मत्स्य पालकों की समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी में इंसान के अलावा पशु पक्षी एवं जीव - जंतुओं का जीना दुश्वार हो गया है। गर्मी में खासकर मत्स्य पालकों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब में पानी के अभाव में मछलियां मर रही है। जिससे मत्स्य पालक चिंतित हो रहे हैं। प्रखंड मत्स्य जीवी अध्यक्ष बटेश्वर मंडल ने बताया कि 67 तालाबों में कमरडीह में तीन , भरतशिला में तीन , शोभनाथपुर में दो सहित अन्य तालाब हैं। जिसमें किसान मत्स्य पालन कर व्यवसाय सहित जीवकोपार्जन करते हैं। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.