बांका, फरवरी 23 -- शंभूगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत करसोप पंचायत के खपड़ा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और झड़प हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थिति तनावपूर्ण होती देख किसी ने इसकी सूचना शंभूगंज थाना को दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह खेत की जोताई और मेढ़ को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और धक्का-मुक्की की बात सामने आई है। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला और अधिक नहीं बढ़ सका। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.