बांका, फरवरी 23 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज-खेसर मुख्य पथ पर झखरा गांव समीप रामपुर में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल किसान की पहचान चंदेश्वरी राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे अपने घर के समीप मवेशियों को चारा खिला रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.