बांका, फरवरी 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बिहार के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड में स्थित चुटेश्वरनाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर सैकड़ों वर्षों से शिव भक्तों के लिए पूजनीय स्थल बना हुआ है। ऊँचे पहाड़ पर स्थित यह मंदिर विशेष रूप से महाशिवरात्रि और सावन मास में लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। चुटेश्वरनाथ महादेव मंदिर का इतिहास लगभग तीन सौ वर्ष पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि बेलारी गांव के गेनालाल झा के बाबा प्यारे लाल झा को भगवान शिव ने स्वप्न में दर्शन दिए थे। इसके बाद उन्होंने इस ऊँचे पहाड़ पर मंदिर का निर्माण करवाया और भगवान शिव की आराधना में जीवन समर्पित कर दिया। तब से लेकर आज तक यह मंदिर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.