पलामू, फरवरी 8 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला थाने के शंखा गांव के समीप फोरलेन पर रविवार को करीब तीन बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य व्यक्ति घायल है। घायल को इलाज के लिए ग़ढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दूसरे बाइक सवार को विश्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक का पहचान मंझिआव थाना क्षेत्र के करुई गांव निवासी 55 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई हैं जबकि घायलों ने अपनी पहचान पांडू थाना क्षेत्र के डाला गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद सिंह और निमिया गांव निवासी 26 वर्षीय नूरे आलम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है। घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस थाने ले गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.