मथुरा, जनवरी 16 -- पांच दिवसीय गिरधारलाल विवाह समारोह का समापन शंखनाद के मध्य मंगल बधाई गायन से हो गया। इस दौरान ब्रज मंडल में संत-महंत सम्मलित हुए। गुरुवार को बरसाना स्थित माताजी गोशाला में गिरधर गोपाल का पांच दिवसीय विवाह समारोह कार्यक्रम कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान श्रीजी की नगरी मंगल गीतों के उल्लास से भर गई। गहवरवन से रंगीली गली तक हर कण जैसे किसी दिव्य विवाह का साक्षी बन गया। प्रिया प्रियतम के पावन विवाह की ज्योनार ने राधा के आंगन को आनंद के दीपों से भर दिया। विवाह के सम्पूर्ण होने पर गिरधारगोपल जू को श्री रंग महल में विश्राम कराया गया। दूर-दूर से आए भक्त, सखा भाव में रंगे युवजन, गोपी भाव में सजी महिलाएं, सब आनंद में डूबे दिखाई दिए। कार्यक्रम में मंदिर सेवायत, साधु संत, स्थानीय श्रद्धालु, बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा, स...