हाथरस, अगस्त 30 -- हाथरस, संवाददाता। सुप्रसिद्ध एवं विख्यात 114वां विशाल राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारंभ देवछठ के पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। जिला जज,डीएम,एसपी व भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जिला जज विनय कुमार, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी व उनके परिवारजनों ने संयुक्त रूप से ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की प्रार्थना की। मंदिर में श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया का पंचामृत से अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर शंखनाद और घंटे-घड़ियालों की गूंज से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। कहीं शहनाई की गूंज, कहीं घण्टे घड़िया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.