मुंगेर, फरवरी 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। गांधी मैदान में शुक्रवार को स्व. रविंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रीतम कुमार साह और बिंदु नारायण सिंह थे। मैच टीएससी भागलपुर और शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के बीच खेला गया। मैच की शुरूआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीमों की मजबूत डिफेंस देखने को मिली। दूसरे हाफ में खेल और तेज हो गया। इसी दौरान जर्सी नंबर 13 ने 65वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल निर्णायक साबित हुआ और शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा ने 1-0 से जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.