फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। मंगलवार को मतदान के बाद देर शाम तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया। इसमें शंकर लाल अध्यक्ष और आलोक महासचिव का चुनाव जीते। बार एसोसिएशन के चुनाव में शंकर लाल निषाद अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 285 वोट मिले। उन्होंने हरवीर सिंह को 75 वोटों से हराया। महासचिव पद पर अमरदीप उर्फ आलोक यादव एडवोकेट ने जीत हासिल की। उनको 432 वोट मिले। उन्होंने के के चौहान को 55 वोटों से हराया। केके राजपूत एडवोकेट को कोषाध्यक्ष चुना गया। उनको 533 वोट मिले। उन्होंने उमेश गुर्जर एडवोकेट को 331 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रीतेश शर्मा जीते उन्हें 261 वोट मिले। उन्होंने सुंदर सिंह यादव एडवोकेट को 23 वोटों से हराया। कनिष्ठ उ...