बांदा, फरवरी 16 -- बांदा। कालिंजर महोत्सव में महाशिवरात्रि पर कालिंजर दुर्ग में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन कर मंदिर में रात्रि जागरण किया। पुजारियों ने रात्रि में भगवान नीलकंठ व माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय की मूर्ति की सजावट करने के पाश्चात नीलकंठ महादेव और माता पार्वती का विधिवत और परंपरागत ढंग के विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद पुजारियों ने भगवान नीलकंठ महादेव व आदि शक्ति माता पार्वती जी के पैर पूजे। फिर सभी श्रद्धालुओं ने पैर पूजकर आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि में कालिंजर कस्बे में रविवार रात्रि में भगवान शंकर की बारात निकली। जिसमें बाहरी कलाकारों के द्वारा अघोरी तांडव नृत्य कर लोगों का ध्यान खींचा और सभी श्रद्धालुओं ने भी बारात में जमकर नृत्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...