कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज संगम में माघ मेला में शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद के साथ पुलिस द्वारा हुए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सपाइयों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया। सयुस के नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, सम्बंधित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही कराने, भविष्य में साधु संतों और जनमानस के लिये सुचारु व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान संजय यादव, गौतम निगम, रवि वर्मा, अंश राजपूत, मोहम्मद कासिद, धीरू पटेल, आलेख सिंह, दिव्यांश शर्मा, सुनील यादव, अमित मिश्रा, सुकान्त शर्मा, मुकेश गुप्ता, हर्ष मिश्रा, सूरज कश्यप रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.