प्रयागराज, फरवरी 23 -- श्रीकांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती का रविवार को महाकुम्भ नगर में आगमन हुआ। दक्षिण भारत के ब्राह्मणों के दल के साथ आए शंकराचार्य का बमरौली एयरपोर्ट पर शिष्यों ने स्वागत किया। शंकराचार्य शंकर विमान मंडपम में कुछ देर तक रुकने के बाद संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद सेक्टर-20 स्थित शंकराचार्य शिविर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में शामिल हुए। शिविर में ब्राह्मणों की ओर से लाए गए स्वर्ण मंदिर को स्थापित करके वीएस सुब्रमण्यम मणि के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। शिविर में मानव कल्याण व विश्व शांति के निमित्त विविध प्रकार के अनुष्ठान चल रहे हैं। शिविर में मां कामाक्षी देवी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। 144 साल बाद महाकुम्भ में निभाई सहभागिता : शंकराचार्य तिरुमला तिरुपति धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.