औरैया, जनवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कथित अपमान के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। इस मुद्दे को लेकर जिले के सपा नेता लालजी शुक्ला ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संतों और धर्माचार्यों के सम्मान से जुड़ा कोई भी मामला केवल व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा होता है। लालजी शुक्ला सोमवार को प्रयागराज में शंकराचार्य के आश्रम पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने हिंदुत्व के नाम पर जनता से समर्थन लिया, वही सरकार आज सनातन परंपरा के प्रमुख स्तंभों के सम्मान की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है। शंकराचार्य सनातन धर्म की पहचान हैं और उनके अपमान से देशभर के श्रद्धालु आहत हैं। उन्होंने सरकार से...