सहारनपुर, फरवरी 23 -- देवबंद। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (संपूर्ण भारत) के उपाध्यक्ष डा. विनेश कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज तथा पूज्य शंकराचार्य पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं न केवल वर्ग विशेष की भावनाओं का आहत कर रही हैं बल्कि भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक विरासत के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में डा. विनेश कुमार ने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शंकराचार्य परंपरा भारत की आध्यात्मिक चेतना की आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...