वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'गुरुकुल सिखाता है: कम संसाधनों में जीवन निर्वाह' नामक पुस्तक का विमोचन ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गुरुवार को किया। पुस्तक का संकलन उनके नैष्ठिक ब्रह्मचारी शिष्य प्रभुतानंद ने किया है। केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में विमोचन के बाद आशीर्वचन में शंकराचार्य ने कहा कि उपभोक्तावादी संस्कृति के दौर में यह पुस्तक नई पीढ़ी को सादगी और संयम का मार्ग दिखाएगी। गुरुकुलों का जीवन दर्शन ही वास्तविक आत्मनिर्भरता की नींव है। पुस्तक में गुरुकुलों के उन सिद्धांतों का वर्णन है जो सिखाते हैं कि कम से कम संसाधनों में भी मनुष्य कैसे मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर उनकी शिष्या साध्वी पूर्णांबा भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि प्रभुतानंद ब्रह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.