लखनऊ, जनवरी 21 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में साधु-संतों व शंकराचार्य का अपमान जानबूझकर किए जाने का आरोप लगाकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। अखिलेश ने कहा है कि शंकराचार्य और सभी साधु-संत हम सब की शोभा हैं। तमाम अनुयायी उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने आते हैं। यही सनातन धर्म की परंपरा है। भाजपा सनातन परंपरा को तोड़ रही है। साधु-संतों और शंकराचार्य को जानबूझकर अपमानित कर रही है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा को अधिकारियों के माध्यम से ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। कहा कि अगर कोई अधिकारी शंकराचार्य से उनका परिचय और प्रमाण पत्र मांग रहा है तो सनातन धर्म का इससे बड़ा अपमान कोई और नहीं हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...