प्रयागराज, जनवरी 27 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान के खिलाफ मंगलवार को न्याय मार्च निकालने के दौरान सिविल लाइंस में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। नोकझोंक व धक्कामुक्की के बीच सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर न्याय मार्च निकलाने के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने शंकराचार्य का पोस्टर लेकर विरोध शुरू किया तो चौराहे पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए धर-पकड़ शुरू की। उनके बैनर व तख्ती छीन लिए। पुलिस को धक्का देकर वे सिविल लाइंस हनुमान मंदिर की ओर भागे तो आगे फिर घेर लिए गए। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक व सपा नेता संदीप यादव और उनके साथी पुलिस को चकमा देकर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंच गए और...