लखनऊ, फरवरी 14 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य के बारे में घोर अपमानजनक अपशब्द बोलना, शाब्दिक हिंसा है और पाप है। भाजपा के विधायक जब सदन के बाहर जाएंगे और जनता का सामना करेंगे, तब जनता सड़क पर उनका सदन लगा देगी। अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जो महाकुंभ की मौतों पर सच्चे आंकड़े नहीं बताते हैं, कैश में मुआवजा देकर उसमें भी भ्रष्टाचार का रास्ता निकाल लेते हैं, जिन तक मुआवजा नहीं पहुंचा, उनका पैसा कहां गया, ये नहीं बताते हैं। उन्होंने कहा कि जब इंसान नहीं, अहंकार बोलता है तो यही होता है। अहंकार संस्कार को विकार में बदल देता है। बस चले तो जो विवादित फिल्म आई है उसका नाम बदले बिना ही रिलीज करा दें और टैक्स फ्री भी कर दें। अगले चुनाव में वह समाज एक-एक वोट उनके खिलाफ डालकर अपने अपमान और उनके प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.