शामली, फरवरी 18 -- कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष कांधला निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने एक नामजद और पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने की फर्जी मोहर बनाकर जाली केस हिस्ट्री वायरल करने एवं मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोपियों को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का शिष्य बताया है। आरोप है कि शंकराचार्य के खिलाफ दायर परिवाद वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उनके साथ घटना की गई। ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज का आरोप है कि पांच-छह लोगों ने उस समय उनकी गाड़ी पर पर हमला किया जब वह अस्थि-विसर्जन कर लौट रहे थे। आरोप है कि उनकी गाड़ी को घेरकर हमला करते हुए पथराव कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.