वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। प्रयागराज के माघमेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई घटना का काशी में विरोध हो रहा है। मेला प्रशासन द्वारा उन्हें स्नान से रोकने, संतों-बटुकों से दुर्व्यवहार के विरोध में काशी में सोमवार को प्रदर्शन हुए। अस्सी स्थित मुमुक्ष भवन में दंडी संन्यासियों ने सांकेतिक उपवास किया। वहीं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी विरोध दर्ज कराया। दंडी संन्यासियों ने दोषीजनों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी कहा कि माघ मेला प्रशासन शंकराचार्य से खेद जताते हुए उनके स्नान की परंपरागत व्यवस्था करे। संन्यासियों ने कहा कि संतों और बटुकों के साथ हुए दुर्व्यवहार, अज्ञात लोगों द्वारा शंकराचार्य के रथ को खींचकर एक किमी दूर कर दिय...