नई दिल्ली, जनवरी 26 -- माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक उठाए गए कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे के पीछे धार्मिक नाराजगी और सरकारी नीतियों के प्रति विरोध को मुख्य वजह बताया जा रहा है।शंकराचार्य के शिष्यों से दुर्व्यवहार पर जताई नाराजगी अलंकार अग्निहोत्री प्रयागराज माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से काफी आहत थे। उन्होंने इसे ब्राह्मणों के अपमान से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।UGC के विरोध में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट इस्तीफा देने से पहले, आज दोपहर अलंकार अग्निहोत्री ने ...