प्रयागराज, जून 29 -- हनुमानगंज। ओडिशा गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के प्रयागराज आगमन पर शिष्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम पहुंचने पर वेदपाठी विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार करते हुए पुष्प वर्षा कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया। सोमवार से नियमित सुबह 11:30 बजे व शाम 5:30 बजे से दर्शन व संगोष्ठी होगी। शंकराचार्य दो जुलाई तक यहां प्रवास करेंगे। शंकराचार्य के स्वागत में सेवानिवृत्त आईपीएस अशोक शुक्ला, डॉ एलएस ओझा, नीरज मिश्रा, डॉ विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी प्रांत अध्यक्ष अश्वनी पटेल, विभवनाथ भारती, बीपी सिंह, केएन पांडेय, मनोज त्रिपाठी, अजय पांडेय, आरके पांडेय, मनम देव सिंह, प्रखर सिंह, सत्यम शुक्ला, सुरेन्द्र पांडेय, दीपक शुक्ल, बबलू...