मैनपुरी, जनवरी 27 -- कस्बा करहल पहुंची सांसद डिंपल यादव ने प्रयागराज में शंकराचार्य के अपमान पर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि जो वीडियो सामने आ रहे हैं वह बता रहे हैं कि शंकराचार्य का अपमान हुआ और पुलिस का रवैया बेहद निंदनीय रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। वे सत्ता में हैं और उनका अहंकार बोल रहा है। सांसद ने कहा कि शंकराचार्य का अपमान करने के बाद उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा जा रहा है। यह बेहद खराब बात है। काशी में मणिकर्णिका घाट को नुकसान पहुंचाया गया। वहां होलकर जी की प्रतिमा को तोड़ा गया और सरकार के मुखिया कह रहे हैं यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाए गए फोटो, वीडियो हैं। इस मामले पर पूरी तरह झूठ बोला जा रहा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। मूलभूत मुद्दों पर बात नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.