मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोकने की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस के प्रवक्ता समीर कुमार ने इसे हिंदू संस्कार पर आघात करार दिया। सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह तानाशाही है। शंकराचार्य का अपमान कर योगी और मोदी की सरकार अपना अहंकार दिखा रही है। यह अनुचित है। इस हरकत को लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...