मुंगेर, जून 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानान्तर्गत शंकरपुर में रविवार की देर शाम करीब 7.30 बजे शराब का धंधा करने वाले दबंग सोहिल यादव व उसके सहयोगियों ने मजदूर सनोज कुमार के घर पर अचानक धावा बोल दिया। इस बीच दबंगों ने सनोज के भतीजा छोटना को खोजते हुए फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर घर से निकली दो महिलाओं क्रमश: सनोज यादव की पत्नी सरिता देवी और सनोज के भाई संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। सनोज ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भतीजा छोटना से किसी बात को लेकर शराब का धंधा करनेवाले सोहिल यादव से झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार की रात सोहिल यादव, सूदन यादव,सुभाष यादव, संतोष यादव, मुन्ना यादव हरवे हथियार से लैश होकर उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.