रामपुर, जनवरी 21 -- गर्भवती के उपचार में लापरवाही पर शंकरपुर स्थित द फैमिली क्लीनिक को मंगलवार को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर अस्पताल की ओटी को सील किया और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 15 जनवरी को यहां एक केस में गर्भवती की हालत बिगड़ने पर महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा भी किया था। जानकारी होने पर टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने अस्पताल के कागजों को चेक किया। जहां न तो अस्पताल का कोई पंजीकरण मिला और न ही यहां पर कोई वैध चिकित्सक मरीजों को देखते हुए पाया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है। ------- अवैध अस्पतालों पर कसा जा ...