मधुबनी, फरवरी 7 -- झंझारपुर। भैरव स्थान थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को छठी कक्षा की एक छात्रा से कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। छात्रा की दादी ने स्कूल आकर जमकर हंगामा किया। छात्रा की दादी प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक ने उनकी पोती को बाल पकड़कर घसीटा है। आक्रोशित महिला ने स्कूल का मुख्य द्वार बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गई। सूचना मिलते ही कई प्रबुद्ध लोग लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने महिला को समझा- बुझाकर गेट खुलवाया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ यादव तथा आरोपी शिक्षक मोहन साहू से मामले की जानकारी ली। आरोपी शिक्षक मोहन साहू ने बाल पकड़कर घसीटने के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बच्ची हंगामा कर रही थी, जिसे हल्का धक्का देकर बाहर भेजा गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.